सरगुज़ा : मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ ग्रामीण… ससुराल से लौट रहा था घर.. अस्पताल दाख़िल

अम्बिकापुर। सरगुजा के मैनपाट में मधुमक्खियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मछली पॉइंट के पास मधुमक्खियों के दल ने एक किसान के ऊपर हमला कर दिया था। जिससे किसान की मौत हो गयी थी। वहीं एक बार फिर मधुमक्खियों के झुंड ने राह चलतें एक 40 वर्षीय नोहर साय नामक किसान के ऊपर हमला बोल दिया। मधुमखियों के हमलें से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय नोहर साय अपने ससुराल मैनपाट के ग्राम कुनिया गया हुआ था। जहां से लौटते वक्त उसके ऊपर मधुमक्खियों के दल ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राहगीरों की मदद से घायल किसान को मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने बताया कि मधुमक्खियों के हमलें से घायल नोहरसाय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसके शरीर पर मधुमक्खियों द्वारा मारें गए डंक के काँटे को निकाल लिया गया है।