अम्बिकापुर की ग़रीब जनता को जल्द मिलेगा इस योजना का लाभ.. ख़ुद का होगा आवास…

अम्बिकापुर। सुभाष नगर में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। निगम ने टेंडर जारी कर कांट्रेक्टर भी तय कर लिया है। इसी कड़ी में मेयर अजय तिर्की और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का जायजा लिया।

सुभाषनगर में बीते 2 साल से प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग एक सौ 50 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोजेक्ट के लिए निगम ने टेंडर जारी कर कांट्रेक्टर भी तय कर लिया है। कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। नगर निगम ने सुभाष नगर स्थित प्रस्तावित 9 एकड़ भूमि का मार्किंग भी कर लिया है। इस योजना के तहत 9 एकड़ की भूमि में 12 सौ 75 घरों का भव्य निर्माण किया जाना है। इसका फायदा नगर की गरीब जनता को मिलेगा। इसी कड़ी में मेयर डॉ अजय तिर्की और निगम की टीम गुरुवार को निर्माण स्थल पर पहुंची थी।

इस दौरान मेयर डॉ अजय तिर्की ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। आपको बता दें कि सुभाषनगर स्थिति 9 एकड़ भूमि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रस्तावित है। शासन ने इस भूमि को 2 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निगम को आवंटित किया था। लेकिन लगातार दो बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो जाने की वजह से अब तक आवास योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वही तीसरी बार निगम ने टेंडर जारी कर कांट्रेक्टर का चयन कर लिया है। अब नगर निगम का कहना है कि जिल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।