छत्तीसगढ़ : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्विफ़्ट कार… एक युवक की हालत नाज़ुक.. अम्बिकापुर रेफर

जशपुर। जिले के बगीचा थाना अंतर्गत बुधवार को एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर रौनी घाट में करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। कार में 2 व्यक्ति सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रायकेरा निवासी संदीप कुमार गोप पिता शिवचरण (30) और ढोलू राम पिता रूपचंद (20) दोनों किसी काम से रौनी गए हुए थे। रौनी से लौटते समय रौनी घाट भेलवा मोड़ के आसपास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाल कर 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा से अम्बिकापुर रेफर किया गया है।