सरगुजा : युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन..

अम्बिकापुर। आज प्रदेश कांग्रेस एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन में देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया गया।

सरगुजा युवा कांग्रेस के द्वारा भी आज अपने अपने घरों में रहकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया सरगुजा में युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह ( बड़ू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।