नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. स्कार्पियो से 03 लाख का गांजा बरामद.. आरोपी ने नशे को लेकर खोले ये बड़े राज ?

अम्बिकापुरगांधीनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कार्पियो से गांजे की खेप बरामद की है। गांजे के साथ एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक स्कॉर्पियों में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सुचना पर थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चठिरमा एफसीआई गोडाउन के पास घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन CG29/A/4739 को रोका। जिसके बाद वाहन की मजिस्ट्रेट किशोर वर्मा द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कार्पियो से 50 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की कीमत करीब 03 लाख रूपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पटेल आत्मज मिश्री लाल (28) निवासी धुमाड़ाढ, चौकी रेवती, थाना चंदौरा, सूरजपुर बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया की वह ओडिशा से गांजा ला रहा था। जिसे मध्यप्रदेश के सिंगरौली व् आसपास के इलाके में खपाता और वह काफ़ी समय से नशे के इस कारोबार में संलिप्त है।