सरगुज़ा : पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का खम्हरिया आगमन आज

अम्बिकापुर..(उदयपुर/क्रांति रावत).. मंगलवार की दोपहर 12 बजे पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव एवं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्राम पंचायत खम्हरिया के हाई स्कूल मिनी स्टेडियम ग्राउंड में होगा।

स्थल निरीक्षण के लिए विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, बबन रवि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा तकनीकी सहायक सरपंच सचिव एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर लक्ष्मण राव की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया।

साथ ही स्थल निरीक्षण करते हुए हेली पैड बनाने के लिए एवं मंच व्यवस्था। आम जनता के बैठने के लिए टेंट-पंडाल की व्यवस्था का दिशा निर्देश दिया गया है।