सूरजपुर में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस… करमा, सुआ, सैला के साथ दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, देखें Photo’s & Video

पारसनाथ सिंह | सूरजपुर

सूरजपुर : ज़िले में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज के लोगों द्वारा विश्रामपुर एवं भैयाथान से जिला मुख्यालय सूरजपुर तक, डीजे पर पारंपरिक धुन बजाते हुए हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकालकर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल रंगमंच मैदान तक पहुँचे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बइगा पुजारियों के द्वारा प्रकृति शक्ति का आहवान करते हुए, भारत के संविधान निर्माताओं के छाया चित्र में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर किया गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के लोगों का विशाल समूह मौजूद रहा।

IMG 20210810 WA0007

स्वागत उदबोधन में सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक समाज को बताया गया। इसके बाद आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाते हुए पारम्परिक नृत्य करमा, शैला, सूआ, बायर नृत्यों के कलाकारों ने शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

PicsArt 08 10 04.13.20

देखिए वीडियो-

तत्पश्चात प्रमुख वक्ताओं के द्वारा समाज हित में आदिवासी संस्कृति, परंपरा रीति रिवाज, रूढ़ि प्रथा संविधानिक हक़, अधिकार के बारे में समाज को बताया गया। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर शिवभजन मरावी, रघुनाथ सिंह मरकाम, महेश्वर पैकरा, शशि सिंह, उषा सिंह, आंनद कुंवर श्याम, विमला मरावी, देवंती पैकरा, विमला आगरे, मोनी सिंह उइके, मनमोहन उरेती, डॉक्टर कुसुम सिंह परस्ते, नरेश पैकरा, बृजमोहन पोया सहित प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी गोंड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह टेकाम, सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर आर०एस०सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, आदिवासी उत्थान संस्थान सूरजपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कोराम, युवध सिंह सरुता, देव नारायण चेरवा, मंत्री लाल वियार, जुनास एक्का, कंवर समाज, उरांव समाज, चेरवा समाज, वियार समाज, गोंड़ समाज, अगरिया समाज, खैरवार समाज ज़िला अध्यक्ष शामिल रहे। मंच का संचालन विजय सिंह मरपच्ची द्वारा किया गया।

PicsArt 08 10 04.13.01

देखिए वीडियो-

PicsArt 08 10 04.12.15
PicsArt 08 10 04.12.39

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रैली का नेतृत्व आदिवासी युवा छात्र संगठन सूरजपुर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, आदिवासी उत्थान संस्थान, कंवर समाज कल्याण समिति, नेशनल आदिवासी पीपुल्स फेडरेशन, गोंडवाना गोंड़ महासभा सुरजपुर के द्वारा किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से कृष्ण नारायण प्रताप चेरवा, प्रिति सिंह, दुर्गावती, अशोक पैकरा, अंकित पैकरा, लक्ष्मण सिंह पोर्ते, आंनद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रकाश सांडिल्य, मान सिंह परस्ते, शोहित सिंह पोया, भोगनारायन, नंद केश्वर नेताम, सतानन्द मरावी, रवि टेकाम, जगदीश सिंह, अखलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, राजेश, प्रह्लाद सिंह, ओम प्रकाश कोर्राम, डिगम्बर सिंह, संत लाल उर्रे, विजय पोर्ते शामिल रहे।

देखिए तस्वीरें-

IMG 20210810 WA0038
IMG 20210810 WA0043
IMG 20210810 WA0041
IMG 20210810 WA0039
IMG 20210810 WA0040