Breaking : MLA बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्काषित करने की उठी मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस नेता ने पत्र लिखा

छत्तसगढ प्रदेश कांग्रेस सचिव व सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश राजवाड़े ने कहा कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने अपने पद के गुरूर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्याय टीएस सिंहदेव पर अनर्गल आरोप लगाते हुये इन्हें अपमानित करने का प्रयास किया है। पार्टी प्रोटोकॉल के विरूद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके कांग्रेस पार्टी की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है, जिससे हम स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

पत्र-

Screenshot 2021 07 26 14 48 21 25

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने पत्र में लिखा कि टीएस बाबा जैसे सहज, सरल और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व पर झूठे एवं गंभीर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग करते है। पार्टी के मर्यादा का उल्लंघन करने वाले ऐसे व्यक्ति को न केवल पार्टी से निष्कासित करना चाहिए, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जानी चाहिए।