Surajpur News : शाम ढलते ही जंगल से गांव की ओर आते हैं हाथी, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग

सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सोनगरा जंगल में डेरा जमाए हाथी अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे है। जहां रोजाना शाम ढलते ही हाथियों का दल किसानो के फसलो को नुकसान पहुंचा रहे है। और किसान फसलो के नुकसान के एवज में मिलने वाले मुआवजा राशी से असंतुष्ट है।

दरअसल, दर्जनभर हाथियोंका एक दल सोनगरा जंगल मे बीते दस दिनो से विचरण कर रहे है। और सोनगरा, बोझा समेत जंगल से सटे आसपास के गांवो मे शाम ढलते ही पहुंच रहे है। जिससे किसानो के फसलो को बेहद नुकसान हो रहा है। वही वन अमला ग्रामिणो को हाथियों से दुर रहने के लिए मुनादी तो कर रहा है। लेकिन नुकसान हुए फसल के मुआवजे कि राशि से किसान नाखुश है। और शासन से फसलो के मुआवजे कि राशि बढाने कि मांग कर रहे है।