Surajpur Breaking: अंबिकापुर के सोनगरा जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

अंबिकापुर. सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत हुई। भिड़ंत में बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।

IMG 20230510 WA0025

वही बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शादी से बारातियों को लेकर वापस बोलेरो वाहन लौट रही थी तभी यह घटना हुई। सोनगरा जंगल के पास घटना हुई है।

IMG 20230510 WA0026

फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है।

IMG 20230510 WA0030