Breaking : नक्सलियों ने 7 युवकों को किया अगवा, छुड़ाने गए लोग भी नहीं लौटे वापस

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा सात युवकों को अगवा करने की खबर सामने आई है। सभी युवक जगरगुंडा के कुन्देड़ गांव के बताए जा रहे हैं। अपहरण की यह घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवकों को छुड़ाने गए गांव के 4 लोग भी वापस नहीं लौटे हैं। नक्सलियों द्वारा पुलिस में भर्ती होने का शक जताया गया है। घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।