सरगुज़ा संभाग में कड़ाके की ठंड, खेतों में जमी ओस, मैनपाट में तापमान 3 डिग्री, देखें तस्वीरें

सरगुज़ा संभाग में कड़ाके का ठंड पड़ना शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैनपाट क्षेत्र में बर्फ की चादर जम गई है। वहीं कोहरे की आमद से मौसम खुशनुमा हो गया है। जशपुर में रात का तापमान 3 डिग्री रहा। जिससे खेतों में रखे फसलों में ओस जम गया। इसके अलावा कोरिया-बैकुंठपुर में 3 डिग्री तापमान रहा। लगातार ठंडी हवाएं भी चल रही है।

अचानक ठंडी हवा और तापमान ने गिरावट की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की जा रही है। मौसम विज्ञानी के अनुसार सरगुज़ा संभाग में अभी ठंड और बढ़ेगी। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड में ज्यादा बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।

जशपुर की तस्वीर

screenshot 2021 12 20 10 03 13 91 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e74027662202168952602
screenshot 2021 12 20 10 03 04 57 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e74896756395793406074