Sarkari Naukri: स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली भर्ती, इस दिन होगी इंटरव्यू, जानिए डिटेल

Svaamee Aatmaanand School Shikshak Bhartee 2023: छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में निकली शिक्षक भर्ती। यह शिक्षक भर्ती बस्तर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, करपावण्ड, लोहण्डीगुड़ा और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के स्कूलों के लिए निकली हैं। इन स्कूलों में कुल 28 शिक्षक के विभिन्न पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किया जाना हैं। इसके लिए योग्य एवं इक्षुक कैंडिडेट अपने समस्त बायोडाटा लेकर 12 और 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी संविदा भर्ती संविदा सहायक शिक्षक कला, सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, संविदा शिक्षक गणित, विज्ञान, संविदा व्याख्याता वाणिज्य, संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान, संविदा व्याख्याता गणित, संविदा व्याख्याता अंग्रेजी और संविदा प्रयोगशाला सहायक।

नियम एवं शर्तें-

1. यह संविदा नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी नवीन प्रचलित संविदा नियुक्ति नियम 2012 के अंतर्गत होगी। और केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी। इसके बाद आवश्यकता होने पर कार्य योग्यता कार्य क्षमता एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देश अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से कार अवधि आगामी वर्ष के लिए निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता हैं।

2. कैंडीडेट्स द्वारा अपनी संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% से पास होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास b.Ed का डिप्लोमा भी होना चाहिए।

3. निर्धारित मापदंडों के अनुसार छानबीन करने के बाद कैंडिडेट्स की चयन सूची दावा आपत्ति के लिए walk-in-interview दिनांक को ही सूचना पटल पर चस्पा कर दी जाएगी।

4. कैंडीडेट्स के द्वारा निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त प्रमाण पत्रों को स्व-प्रमाणित किया जाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना भी अनिवार्य हैं।


5. इस भर्ती के लिए कैंडीडेट्स के उम्र 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही पात्र होंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य हैं।

6. संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए पीडीएफ को जरूर पढ़ें। इसके बाद ही अपना आवदेन पत्र भर कर इंटरव्यू के लिए जाए।