छत्तीसगढ़ : शादी से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी से लौट रही नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। जहां उपचार जारी है। पुलिस आरोपी के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।