Big Breaking : दो साला ने मिलकर जीजा का मर्डर किया…पुराना हिस्ट्रीशीटर का मृतक… विवाद के बाद हुई हत्या… पुलिस ई-रिक्शा में लेकर गई लाश

रायपुर। राजधानी में बड़ी वारदात हुई है। यहां एक युवक की ससुराल में हत्या कर दी गयी। मृतक भोला तांडी पुराना हिस्ट्रीशीटर था।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक़ मृतक का अपने ससुराल वालों के साथ एक घण्टा पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाद में भोला तांडी की हत्या कर दी गई।

घर के बाहर लाश पड़ा देखकर लोगों ने टिकरापारा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों साला सुरेश तांडी, संकर तांडी को गिरफ़्तार कर लिया है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने लाश को ई रिक्शा में लेकर गई।