झीरम कांड में NIA की जांच पर सवाल उठाने वालो को NIA के प्रति मोह कैसे जागृत हो गया? बीजेपी करेगी प्रदर्शन

रायपुर. बीते एक माह में बस्तर के 3 जनप्रतिनिधियों की नक्सलियों ने हत्या की इसे लेकर डीजीपी अशोक जुनेजा ने NIA को पत्र लिखा है और इसके जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि हम इसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। इसी पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है।NIA की जांच को लेकर राजेश मूणत ने कहा कि झीरम हमले में NIA की जांच में सवाल उठाने वालों को कम से कम केंद्रीय एजेंसियों पर विश्वास तो हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कह रहे हैं कि आज अचानक मुख्यमंत्री को NIA के प्रति मोह कैसे हो गया? वही आपको बता दे कि बीजेपी 17 फरवरी को हत्या के विरोध में प्रदर्शन करेगी। बीजेपी ने इसका आरोप राज्य सरकार पर लगाया हैं।

रमन सिंह ने कहा – अब डीजी एनआईए को पत्र लिख रहें हैं। झीरम घाटी घटना के समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस दौरान NIA जांच तय हुई थी। आज अचानक मुख्यमंत्री के मन में NIA के प्रति मोह जागृत हो गया है। सरकार और भूपेश बघेल अपना पल्ला झाड़ने के लिए आज एनआईए जांच की बात कर रहे है।

डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी नेताओं की हत्या को लेकर कहा एक बार फिर मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र सामने आया है। भाजपा के 4 नेताओं की निर्मम हत्या हो रही है। लेकिन सरकार की ओर से किसी प्रकार का ठोस कदम नही उठाया जाता है। बल्कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा वापस माँग ली जा रही है।हमारे नेताओं ने हमले का संकेत भी प्रशासन को दिया था।यहां तक कि वो अपनी जान का खतरा बताकर पत्र लिखते है। इसके बाद भी पुलिस सुरक्षा नही दे पाई।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा बस्तर के अंदर कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से सरकार बनाने की बात, बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों का हौसला बुलंद हुआ है पूर्व विधायक की हत्या हुई। पार्टी के लगातार 1 हफ्ते में चार प्रमुख कार्यकर्ताओं की हत्या हो जाना। भारतीय जनता पार्टी वहां के जनप्रतिनिधि लोकल सुरक्षा तंत्र में कमी करना, लगातार विधानसभा से लेकर हर जगह प्रश्न उठाते रहे हैं। कि बस्तर में नकलवाद बढ़ रहा है। वहां कार्यकर्ताओं की शहादत हो गई। उसके बाद बस्तर के अंदर आज कांग्रेस पार्टी DGP बैठक ले रहा है।DGP ले बैठक लेने के बाद में यह निर्णय लेना के NIA इसकी जांच करेगी। चलिए कम से कम आपको केंद्र की एजेंसियों के ऊपर विश्वास जागृत तो हुए। यही वह कांग्रेस पार्टी है जो एनआईए के ऊपर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रही थी। झीरम घाटी हत्याकांड के बाद, झीरम में हत्या हुई है. वह भी छत्तीसगढ़ के नेता थे। किसी पार्टी से उठकर छत्तीसगढ़ महातरी के बेटा थे। मुख्यमंत्री उस समय भी कहते थे। झीरम हत्या कांड में जो लोग हैं। उनके मेरे पास प्रमुख दस्तावेज हैं। मैं आज फिर कांग्रेस पार्टी से आगरा करता हूं मुख्यमंत्री से आगरा करता हूं के पूरे देश के कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता से आग्रह करता हूं जो अधिवेशन में आ रहे हैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह वाकई में कांग्रेस के जो शहीद हुए नेता उनके प्रति आपके मन में थोड़ी भी श्रद्धा है तो मुख्यमंत्री से कहिए। जो मुख्यमंत्री के पास दस्तावेज है उसे सार्वजनिक करें कांग्रेस लाश के ऊपर राजनीतिक करना बंद करें और हमारे कार्यकर्ता जो शहीद हुए हैं आज जब भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर आ गई है तो आप मेरा यह किसी के ऊपर जांच कर रहे हैं उसका स्वागत है कि आपका फ्रेंड की एजेंसी के ऊपर विश्वास जागृत हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं कि हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीके इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराना कायरता है .. सरकार ने इस प्रकार की हरकत कर बता दिया है कि वह विपक्ष से कितनी डरी हुई है .. आपने बस्तर से राजनीतिक हिंसा शुरू की है .. हम आज वही पहुंचकर चुनौती देंगे और कल पूरे छत्तीसगढ़ की जनता इस राजनीतिक हत्याकांड के विरोध में छत्तीसगढ़ जाम रखेगी .. भूपेश बघेल जी याद रखें छत्तीसगढ़ बनने के तुरंत बाद प्रथम 3 वर्ष में कांग्रेस की हत्यारी सरकार को जनता ने 15 वर्ष तक सत्ता से दूर कर दिया था इस समय जनता हमेशा हमेशा के लिए आपको छत्तीसगढ़ से बाहर कर देगी।

नक्सलियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की हत्या पर 17 फरवरी को राजधानी में प्रदर्शन

17 फरवरी को प्रदर्शन को लेकर मूणत ने कहा – भारतीय जनता पार्टी नक्सली द्वारा लगातार घटना को लेकर जो असुरक्षा का वातावरण इस प्रदेश में बना हुआ है बस्तर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की खुलेआम हत्या होती जा रही है प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है प्रदेश के अंदर अपहरण डकैती चोरी हत्या बलात्कार चाकूबाजी की घटनाएं लगातार पूरे प्रदेश में हो रही हैं और कानून व्यवस्था कि जिस प्रकार से खिल्ली उड़ रही है इसी विषय को लेकर के बस्तर भाजपा के कार्यकर्ता हत्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज बस्तर में ही नहीं 76 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 2 घंटे के लिए सांकेतिक चक्का जाम करेंगे इस सरकार को कुंभकरण की नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए