संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर समेत कई राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची

रायपुर: प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी के बेड़े में बदलाव करने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार( 31/10/2022) को सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला सूची जारी किया हैं। जिसमें संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, क्षेत्रीय उपायुक्त और सीईओ का नाम है। जारी सूची में नवीन कुमार भगत CGPSC 2015 को संयुक्त कलेक्टर मुंगेली से संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर और भरोसा राम ठाकुर CGPSC 2015 को संयुक्त कलेक्टर कोरबा से संयुक्त कलेक्टर मुंगेली में तबादला किया गया हैं।

गीता शुक्ला दीवान CGPSC 2018 को क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख रायपुर से अवर सचिव के पद पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर में पदस्य किया गया हैं। स्टॉप ऑफिसर छ ग राज्य सूचना आयोग रायपुर के पद पर पदस्य, सेवा राम दीवान CGPSC 2015 को संयुक्त कलेक्टर कोरबा में भेजा गया हैं। साथ ही डिप्टी डायरेक्टर, संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर तैनात रविराज ठाकुर CGPSC 2015 को संयुक्त कलेक्टर महासमुन्द के पद पर तबादला किया गया हैं।

बेमेतरा में डिप्टी कलेक्टर रहे संदीप कुमार ठाकुर CGPSC 2015 को कबीरधाम और राकेश कुमार गोलछा CGPSC 2015 को महासमुन्द से कांकेर में तबादले किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोंडागांव के पद पर कार्यरत भूपेंद्र सिंह जोशी CGPSC 2021को डिप्टी कलेक्टर के पद पर बेमेतरा भेजा गया हैं। देखिए आदेश –

IMG 20221031 211441