वृंदावन वाले सद्गुरु ऋतेश्वर महराज ने बागेश्वर धाम सरकार को बताया चमत्कार

Raipur News: वृंदावन वाले सदगुरु ऋतेश्वर महाराज रायपुर आये हुए हैं। एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि ‘मैकाल के शिक्षा व्यवस्था में भारत को गुलाब बनाना है। एक साजिश के तहत पढ़ाया जाता है। बाबर और औरगजेब को इतिहास बताया गया और राम कृष्ण को काल्पनिक। इस लिए हमारी मांग की सनातन शिक्षा बोर्ड का गठन हो। सनातन शिक्षा ही पढ़ता जाए।

बागेश्वर धाम सरकार पर बोले सबसे बड़ा चमत्कार है ज्ञान, सिद्धि से इंकार मैं नही करता है। अगर इनकार करना मतलब रामायण महाभारत को नकारना पड़ेगा। सिद्धि का मतलब एक विशेष विद्या है। अलौकि शब्द मतलब जो नही दिखता। वो किसी को बुलाते नही है लोग खुद ही आ जाते है. भारत लोकतांत्रिक देश है, जनता जिसके पास जाकर प्रवचन सुना है।

रामचरित मानस पर रित्तेश्वर महाराज ने कहा कि कारण वोट बैंक है तो इसकी निंदा होनी चाहिए। भारत ने सती प्रथा समाप्त का दिया है। सनातन संस्कृति विराट है। किसी की जनभावना का अनादर नहीं होता है. जाति व्यवस्था के कारण उत्पीड़न हुआ है। अपवाद कभी नियम नहीं हो सकते।

धर्मांतरण को रितेश्वर महाराज ने सबसे बड़ा अपराध माना है।उन्होंने कहा कि चंद आटा की थैली पर धर्मांतरण होता है। जब चार बोरी आटा जाएगा तो सब वापस आ जाएंगे।