राहुल गांधी ‘राष्ट्रपुत्र’… तो सोनिया गांधी ‘राष्ट्रमाता’ और रॉबर्ट वाड्रा को ‘राष्ट्रीय दामाद’ घोषित कर देना चाहिए, Congress-BJP आमने-सामने

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बता रही है तो इधर बीजेपी भी तंज कसने में चुप नही रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी को राष्ट्र पुत्र बताया तो उधर बीजेपी ने तंज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, रॉबर्ट वाड्रा को राष्ट्रीय दामाद घोषित किया जाए। ये तंज बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कसा है।

केदार कश्यप ने कहा – देश की आजादी के समय में सभी लोग एकसाथ थे, महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की बात कही थी। देश की आजादी में कांग्रेस के कौन से नेता शहीद हुए, कांग्रेस देश की आजादी देने वालों के पक्ष में नहीं। भगत सिंह समेत अनेक लोगों को कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान। महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर बीजेपी चलती है। राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताती है कांग्रेस, सोनिया गांधी को राष्ट्रमाता घोषित कर देना चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा को राष्ट्र का दामाद घोषित करना चाहिए। महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर बीजेपी चलती है, राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताती है कांग्रेस, रॉबर्ट वाड्रा को राष्ट्र का दामाद घोषित करना चाहिए।

img 20230401 wa00083610149918824989664

महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं। अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज दिख रहा है। मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी की संसद की सदस्य वापस लिए जाने के विरोध में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इस कड़ी में रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नींव हिला दी है। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। अंग्रेजों के समय आंदोलन हुए थे। आजादी के बाद भी आंदोलन हुए। आज फिर आंदोलन हो रहे हैं। जीत हुई और होगी। लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी।