छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अच्छी ख़बर! रिपोर्ट देखिए

छत्तीसगढ़ में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। पॉजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत हो गई है। गुरुवार को 40 हजार 501 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 130 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 270 कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हुए। जिसमें से 201 लोग होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं वहीं 69 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर लौटे।

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (28 जुलाई तक) एक करोड़ 18 लाख 78 हजार 431 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 96 लाख 24 हजार 588 लोगों को इसका पहला टीका और 22 लाख 53 हजार 843 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 9 हजार 203 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 010 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 50 लाख 91 हजार 753 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 39 लाख 6 हजार 622 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। दो लाख 44 हजार 653 स्वास्थ्यकर्मियों, 2 लाख 26 हजार 34 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 16 लाख 52 हजार 878 और 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 30 हजार 278 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

20210730 120517 2
20210730 120519 2