Chhattisgarh: देशभर में Viral हो रहा ‘अश्रु बम’ फेंके जाने वाला Video, बीजेपी ने बताया हत्या का था इरादा, देखें आप भी…

रायपुर. बीजेपी के विधानसभा घेराव में कई कार्यकर्ता, हितग्राही औऱ पुलिस घायल हुए है। घेराव को लेकर एक वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। बीजेपी ने ये वीडियो जारी कर हत्या का इरादा बताया है। वीडियो में पुलिस कर्मी अश्रु गैस भरी भीड़ के ऊपर फेंकते नजर आ रहे है। इस पर अरुण साव बोले हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गयी, बम दागे है, प्रशासन ने बर्बरता किया। सत्ता के इशारे पर बर्बरता करेंगे तो समय परिवर्तन में देर नही लगता। हमारी नजर उन पर जो सरकार के इशारे में बर्बरता कर रही है। जनता और पार्टी पर कार्यकर्ता पर बर्बरता करना बंद करे, हमारी नजर है। कभी ऐसा नही होता कि भीड़ में अश्रु गैस फेका जाए। हत्या का इरादा था, हत्या की दृष्टि से फेका गया था।

देखिए वीडियो –