छत्तीसगढ़ : प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से संदिग्ध तरीक़े से युवती लापता

छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े सरकारी अम्बेडकर अस्पताल से युवती गायब हो गयी है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

रायपुर के छेरीखेड़ी निवासी सविता जोशी 35 वर्ष अस्पताल से संदिग्ध तरीके से लापता हो गयी है। बताया जा रहा है कि सरकारी अम्बेडकर अस्पताल के सीसीटीवी खराब हो गए है।

फिलहाल मौदहापारा थाना में गुम इंसान दर्ज कराया गया है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।