Chhattisgarh News: हार्ट अटैक के बाद रायपुर रेफर किए गए MLA बृहस्पत सिंह, जानें स्वास्थ्य को लेकर क्या है अपडेट



Heart Attack To Congress MLA Brihaspat Singh: छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया है। उन्हे बलरामपुर से राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कल हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद बलरामपुर के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया था। आज उन्हे रायपुर रेफर किया गया है।

अस्पताल के डायरेक्टर ने दिया अपडेट

वर्तमान में विधायक बृहस्पति सिंह को रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर है कि, उनकी स्थिति सामान्य है। श्री बालाजी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया है कि, अस्पताल में एंजियोग्राफी होने के बाद ये स्पष्ट हुआ है कि, उन्हे हार्ट अटैक आया था। डॉ. नायक के मुताबिक फिलहाल उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं है। अभी वे स्टेबल है। डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।

बयानों से सुर्खियों में रहते है विधायक

गौरतलब है कि, विधायक बृहस्पत सिंह अपने बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने है। एक समय उनपर डिप्टी कलेक्टर को फोन पर अपशब्द कहने का आरोप लगा था। वहीं उनके द्वारा एक समय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इशारे पर उनके काफिले पर हमला करवाने का भी आरोप लगाया था। तब विधानसभा सत्र चल रहा था, और स्वास्थ्य मंत्री खुद पर लगे गंभीर आरोपों के बाद सदन को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए थे। तब बृहस्पत सिंह ने सदन में कहा था कि, भावावेश ऐसा कह दिया था। तब मामला शांत हुआ था।