छत्तीसगढ़ कांग्रेस का राजभवन कूच, मोदी अडानी के खिलाफ JPC जांच की मांग

रायपुर. केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर में प्रदर्शन कर रही है। रायपुर के अंबेडकर चौक में कांग्रेस नेता एकजुट हुए और काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय समेत 16 पदाधिकारी राजभवन पहुँचे। राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार की नीति और अडानी के खिलाफ जेपीसी जाँच की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन में प्रभारी कुमारी सैलजा और सीएम बघेल समेत सत्ता और संगठन के सभी नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा अडानी के विरुद्ध पूरे देश मे उबाल है। सैकड़ो नंबर पर रहने वाले, अडानी जी कुछ दिनों में दूसरे नंबर पर आ गए थे। हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयर तुरंत गिरते नजर आने लगे थे। पूरे दुनिया का दूसरे पायदान का अमीर आदमी, गिरते गिरते कितना नीचे आ गया था। अडानी का शेयर ताश के पत्ते की तरह गिरते नजर आने लगा था, आप पूरी दुनिया के साथ, भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करते रहें।लेकिन बात LIC, जीवन बीमा की हो, जिसमें हमारा आपका पैसा लगा हो, उसके बाद भी सरकार उसको पैसा देते जा रही हैं। संसद में राहुल गाँधी और खड़गे जी के भाषण को विलोपित किया जाता है। इस प्रदेश में किराए के मकान में रहने वाले काँग्रेस कार्यकर्ता के घर ईडी जाती है। लेकिन देश का हजारों करोड़ रुपए खाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करती क्यों नजर नही आ रही है।

img 20230313 wa00244018001367145313040

प्रदेश प्रभारी सैलजा ने संबोधन में कहा – हम पूरे देश में आज धरना कर रहे है, क्यों कर रहे क्या जरूरत पड़ी, पूरे देश में भारत का सर नीचा हुआ है। कहा जाता था हमारे देश के एक व्यक्ति अडानी दूसरे नंबर के अमीर है उसी समय संदेह हुआ। क्या कारण है थोड़े समय में कहा से कहा पहुंच गए। हमारा सवाल एक है राहुल गांधी सहित बड़ी कांग्रेस नेता सवाल पूछ रहे है, राज्य स्वाहा में सवाल उठाए एक भी सवाल का जवाब नही आया। जिस प्रकार नेताओ के वक्तव्य को स्पंज किया गया, मीडिया विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। देश में लोकतंत्र को दबाया जा रहा है। हमारी मांग है इस पूरे प्रकरण पर JPC जांच बैठाई जाए। आज प्रधान मंत्री सहित सत्ता में बैठे लोग डर रहे है सचाई सामने ना आ जाए। हम सच्चाई के लिए लोकतंत्र के लिए संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है, इसलिए प्रदेशक में ED, IT और CBI को लगा दिया गया है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता से डर गए है। बौखला गए है।