छत्तीसगढ़ ‘आप’ प्रभारी का दावा… हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे, कई नेता संपर्क में; दिल्ली-पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में सरकार…

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। गोपाल राय के मुताबिक, 15 साल तक भाजपा लोगों से वादाखिलाफी करती रही। आज कांग्रेस सरकार युवाओं से वादाखिलाफी कर रही है।

राज्य के लोग आज ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में हजारों लोग आज ‘आप’ पार्टी से जुड़ रहे हैं। कई नेता भी ‘आप’ के संपर्क में हैं। रायपुर में सोमवार को आप विजय रैली निकाली थी।

गोपाल राय ने बताया कि, प्रदेश में आप सदस्यता अभियान भी चलाएगी। अगले महीने से ‘आप’ कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। गोपाल राय का दावा है कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी ‘आप’ की सरकार बनेगी।