CG विधानसभा 2023: सदन में गूंजा मुंडन करवा रही महिलाओं का दर्द.. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनियमित कर्मचारी का मुद्दा विपक्ष ने जोर शोर से उठाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र तीसरा दिन हैं। तीसरे दिन आज शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, अनुकम्पा संघ और अनियमित कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा बीजेपी विधायको ने उठाया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया। शिवरतन शर्मा ने अनुकंपा में बैठी महिलाओं का मुद्दा उठाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मुद्दा उठाया। अनियमित कर्मचारियों को नियमति करने का वादा था नही हुआ पूरा कर्मचारी आज आंदोनरत है। इस स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हो।

विपक्ष के विधायकों ने कहा- इनके मांगो पर सुध नही ले रहे है। सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए। हमने स्थगन दिया है इस पर चर्चा होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन काफी दिन से कर रहे है उनसे बातचीत होनी चाहिए। पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा- ऐसी स्थिति प्रदेश में कभी नही देखा, 5 लाख 60 हजार 890 कर्मचारी आंदोलनरत है। धरना प्रदर्शन के लिए 4 किलोमीटर दूर भेज दिया गया।

धरम लाल कौशिक ने कहा कि एजी से अभिमत मांगा गया था अभी तक नहीं आया। 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रकिया पूरी नहीं हो पाई। स्थगन पर चर्चा होनी चाहिए। हम विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। सौरभ सिंह ने कहा प्रदेश में सभी कर्मचारी आंदोलन पर हैं। कार्यालयों में काम-काज ठप है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा शिक्षाकर्मियों के विधवाओं को मुंडन कराना पड़े ये दुःखद है। आंदोलनों का जड़ जन घोषणा पत्र है। सरकार ने कहा था कि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। लेकिन सब कर्मचारी आंदोलन पर हैं।

नेता-प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- हमने महत्वपूर्ण स्थगन प्रस्ताव दिया है। हमारे सभी सदस्यों ने मूल भावना को रखा। 138 दिनों से विधवा महिलाएं आंदोलन पर हैं। सरकार बात करने को तैयार नहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन चल रहा। बच्चों को पोषण नहीं मिल रहा। सभी कर्मचारी आंदोलन पर है। आंदोलन के लिए शहर से दूर भेज दिया गया। सरकार को बात करनी चाहिए। स्थगन पर चर्चा की अनुमति दी जाए।