CG News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा देढ़ घंटे तक गिनाते रहे मोदी सरकार के कामकाज, पर CG को 9 सालों में क्या मिला? पढ़िए जवाब

रायपुर. केंद्र की मोदी सरकार को 9 साल पूरे होने पर राजधानी रायपुर में बीजेपी का मीडिया संवाद आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड मीडिया से मुखातिब हुए। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के काम का खूब बखान किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता मौजूद रहे।

इस दौरान लगातार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा देढ़ घँटे तक मोदी के कामकाजों का बखान करते रहे। उन्होंने मीडिया संवाद के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पहले के समय देश उन हाथों में था जिस पार्टी के प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलते थे, ऐसे पार्टी के युवा नेता जिनके बहुत से सपने देखते हैं। 10 सालों में खुद को सिस्टम से बाहर कर लिया। 2014 के बाद देश की जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी बने जिन्होंने नए संकल्प के साथ काम करना शुरू किया कि देश ने लंबे कालखंड में क्या किन परिस्थितियों से गुजरा। भारत के इतिहास को लेकर हमे स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना हैं। देश ने अमृत काल मनाया, अमृत काल मे हमने नई ताकत नई ऊर्जा को देखा हैं। देश वासियो के सामने बड़ा संकट था कि केंद्र से चली योजनाओ की स्थिति कैसे हुआ करती थी। 1 रुपया में 10 पैसा जनता तक पहुँच पाता था, इसलिए मोदी ने जनता का जनता के लिए उनके अधिकार का पाई पाई उन तक पहुंचे यह निष्पक्षता मोदी जी के कार्यकाल में हमने देखा हैं। आज देखा जा रहा हैं। तकनीकी तरीको से आम आदमी तक सेवाएं पहुंच रही हैं। राज्यो के साथ देश भर में आधारभूत संरचना प्रारंभ हुई हैं, एक आपातकाल हमने देखी हैं। कोविड महामारी ने दुनिया को झकझोर दिया, भारत में भी परेशानी पैदा की। लेकिन, उस परिस्थिति में सुविधाओं को कैसे लोगो तक पहुंचाया।

9 साल में मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को क्या दियाके सवाल पर बोले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

कठिन समय में मोदी जी ने देश की जिम्मेदारी संभाली। मोदी जी के आने के बाद दुनिया में भारत की साख बढ़ी, मान-सम्मान बढ़ा। छत्तीसगढ़ को अलग अलग योजनाओ के माध्यम से सहयोग किया। जल जीवन मिशन, किसानों के लिए, प्रधानमंत्री आवास, पीएम ग्राम सड़क योजना, हर प्रकार से छत्तीसगढ़ को भी मदद की, रेलवे, नेशनल हाइवे के लिए काम हो रहा हैं। 9 साल पूरे हुए हैं। देश भर में 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान होगा।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का संबोधन

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा देश में पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध भारत के रूप में निखार कर आया हैं। जनविश्वास के मध्यम से देश आगे बढ़ता हुआ अमृत महोत्सव मनाकर अमृतकाल की ओर बढ़ रहा हैं। देश विकास की गति में तेजी से बढ़ रहा हैं। 9 साल पूर्व के पहले की आंशिक चर्चा हुई हैं। सरकार में किस तरह से देश में ऐसे वातावरण से गुजरे की इसका नीतिगत अभाव रहा। 2014 के बाद प्रबुद्ध वर्ग से लेकर सामान्य किसान की भी चिंता की। स्वाभिमानी राष्ट्र हैं। स्वाभिमानी देश हैं, और इसके साथ हमें आगे बढ़ने का निर्णय लेना चाहिए। अमृत महोत्सव के साथ नई ताकत का अनुभव लेना चाहिए हर देशवासी को। यह यात्रा जिसका अध्याय प्रारंभ हुआ हैं। वह देश की जनता का उपार्जन हैं। हम अपनी जिम्मेदारियों को निष्पक्षता के साथ जनता तक पहुंचाए। पोलियो की घटना को कम करने का काम कर पाई है केंद्र की सरकार। कोरोना महामारी में आपातकाल की स्थिति में लाखों लोगों का टीकाकरण का असंभव कार्य को हासिल किया। 220 करोड़ डोज लोगों तक पहुंच चुके थे। सभी आशंकाओं को दूर करते हुए लोगों तक वैक्सीन कैसे पहुंचाए, इस तरह से कोरोना मैनेजमेंट हुआ। आपदा प्रबंधन गवर्नेंस में सबसे प्रमुख भूमिका देखने मिलती हैं।