CG News: मुँह में ताला लगाकर कांग्रेस का सत्याग्रह, बस एक ही सवाल ‘अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये कैसे आए’

रायपुर. राहुल गांधी मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रायपुर के पुराना कांग्रेस भवन गांधी मैदान में कांग्रेस ने मुँह में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। आज पूरे प्रदेश में जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के सभी जिला, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में भजन गाकर कांग्रेस ने विरोध जताया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भजन गाकर अहिंसक तरिके से प्रदर्शन पर बैठे। इसमें पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता प्रदर्शन पर बैठे। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, MIC सदस्य श्री कुमार मेमन, सहित सैकड़ों कि संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20230326 WA0029

कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए सेल कंपनी में गया वो किसका है यह सबसे बड़ा सवाल है? उसी सवाल के बाद से राहुल गांधी जी को लोकसभा में बोलने नही दिया गया, पहली बार सत्ता पक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा ठप किया था।

IMG 20230326 WA0030

वही, कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर बीजेपी सांसद सुनील सोनी का बयान – कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है, पूरे देश भर में अशांति फैला रहे हैं। कोई भी सांसद विधायक को 2 साल से अधिक की सजा होती है तो ऑलरेडी सदस्यता समाप्त हो जाती है, राहुल गांधी ने गुजरात में जो मोदी, साहू लिखते हैं उन पिछड़ा वर्ग के सारे लोगों का अपमान किया है, और बोलते हैं मैं माफी नहीं मांगूंगा। अहंकार और घमंड के कारण राहुल गांधी ने माफी नही मांगी। चाटुकारिता के कारण परिक्रमा लगाने वाले कांग्रेसियों की भीड़ है। आंदोलन सत्याग्रह का रास्ता अपना रहे हैं।