CG News: गर्भवती महिला 8 माह का पेट लिए कर रही वेतन विसंगति की मांग

रायपुर. सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने वाली है। हर वर्ग को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पूरी करेगी।और इसी उम्मीद के साथ अलग-अलग वर्ग के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छतीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षको ने आज एक दिन का हड़ताल किया। एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर महिलाएं हड़ताल कर रही है। पूरे छतीसगढ़ से 1750 महिलाएं हैं जो वेतन विसंगति की मांग कर रही हैं। बूढ़ा तालाब धरना स्थल में महिलाओं ने इक्कठे होकर आवाज बुलंद किया। इस भीड़ में 8 माह की एक गर्भवती महिला भी बिलासपुर से पहुँची। इसके पहले विभाग की पर्यवेक्षकों ने 2016 में हड़ताल किया था, तब से लेकर अब तक मांग पूरी नही हुई। उसके बाद आज फिर हड़ताल कर रहे। महिलाएं काली साड़ी पहन प्रदर्शन कर रही है।

IMG 20230220 WA0046

महिला बाल विकास विभाग कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने बताया कि उच्च श्रेणी शिक्षक 4800 ग्रेड पे पर है, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षक में सब 2800 ग्रेड पे पर है, हमारे साथ वाले 42 43 ग्रेड पे पर पहुंच गए हैं. लेकिन हम 2800 ग्रेड पे पर काम कर रहे हैं।पांचवें वेतन मांग से जो आज तक वेतन विसंगति चल रही हैं वो आज तक खत्म नहीं हुई है। यह सांकेतिक आंदोलन है। इसके बाद हम पांच दिवसीय आंदोलन अपने अपने जिले पर करेंगे । जिसके बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे । भूख हड़ताल की रणनीति भी तय किए हैं कि हम आंदोलन को उस जगह तक लेकर जाएंगे लेकिन दूर करवा कर ही मानेंगे।