CG News: अडानी के खिलाफ सड़को पर उतरे कांग्रेसी, मोदी के खिलाफ नारेबाजी

रायपुर. मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति को लेकर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन कर रही है। एसबीआई और एलआईसी के निवेशकों को हुए नुकसान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन देखा जा रहा है। रायपुर के जयस्तंभ चौक में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला, शिव सिंह ठाकुर शामिल हुए। बता दे कि आज ये प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग अलग जगहों में देखा जा रहा है।

देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस ने संसद के बाद अब सड़क पर उतर आए हैं।