CG विधानसभा 2023: विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, जानिए कितना है GDP दर

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया। मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की जीडीपी 8%, भारत की राष्टीय जीडीपी 7% से 1% ज्यादा हैं। GDP में कृषि क्षेत्र की वृद्धि 5.93% उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 7.83% और सेवा क्षेत्र की वृद्धि 9.29% दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33,000 हैं। प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि। छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%। छग उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83%, देश 4.11%। छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%। छग सेवा क्षेत्र GSDP 9.21%, देश 9.14%। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के मामले में छत्तीसगढ़ पीछे राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 70 हजार है। 13.7% की वृद्धि के मुकाबले छ ग की प्रति व्यक्ति आय में 10.93% वृद्धि।

पिछले वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर 2021-22 की तुलना में 12.60 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2022-23 में एक लाख 33 हज़ार 898 रुपये अनुमानित। वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 20 हज़ार 704 रुपये था। अनुमानित वृद्धि 10.93 फ़ीसदी।

– वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 6.06 फ़ीसदी वृद्धि अनुमानित

– वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल कर राजस्व में 7.55 फ़ीसदी वृद्धि अनुमानित

– वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व प्राप्ति में कर राजस्व का योगदान 63.79 फ़ीसदी अनुमानित

– वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्ति 89073.25 करोड़ और राजस्व व्यय 88371.61 करोड़ अनुमानित

– राजस्व घाटा 701.64 कार्ड अनुमानित

– छत्तीसगढ़ में शिशु मृत्यु दर वर्ष 2001 में प्रति एक हज़ार जीवित जन्म पर 77 थी, जो वर्ष 2022 की स्थिति में घटकर 38 हो गई है. सतत विकास लक्ष्य में वर्ष 2030 तक शिशु मृत्यु दर का लक्ष्य 15 रखा गया है.

– छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर 2001-2003 के दौरान एक लाख प्रति जीवित जन्मों पर 379 थी, जो घटकर 137 हो गई है.