छत्तीसगढ़ : यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी.. मची अफ़रा तफ़री

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ज़िले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यात्रियों से भरी बस पुलिया के नीचे गिर गई। हालांकि इस भयावह घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार केपिटल स्लीपर कोच बस दुर्ग से इलाहाबाद जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पेंड्रा में आमाडोब के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

घटना के बाद बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा तफ़री मच गई। दुर्घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित है।