Breaking : क़ाफ़िले पर हमले के बाद MLA बृहस्पत का मंत्री TS पर जबानी हमला, अब ‘हत्या’ वाले इस बयान से मचा बवाल

सरगुज़ा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में शनिवार की रात विधायक बृहस्पत सिंह के काफ़िले की गाड़ी पर हुए हमले के बाद बवाल मच गया है। घटना को लेकर विधायक बृहस्पत सिंह के नए-नए बयानों से सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गयी है। उन्होंने अपने फॉलो वाहन पर हुई तोड़फोड़ की घटना को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर होना बताया है। इधर फॉलो वाहन पर हमला करने के मामले में अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने टीएस सिंहदेव के पारिवारिक संबंधी लुंड्रा जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव सहित 3 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-

Big Breaking : कांग्रेस राज में कांग्रेसी विधायक के काफ़िले पर हमला, कांग्रेस के ही मंत्री के लोगों पर हमले का आरोप

इसी बीच विधायक दल की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जान का खतरा है। मुझ पर हमले के पीछे टीएस सिंहदेव का हाथ है। महाराजा है मेरी हत्या कर सकते हैं। हत्या करने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक हो। मंत्री सिंहदेव कॉंग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं।

बृहस्पत सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में जा रहे हैं। पीएल पुनिया से अनुरोध करेंगे कि जो मंत्री छवि खराब कर रहे हैं। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। गुंडागर्दी करने वाले विधायक और मंत्री पर कार्रवाई हो। आदिवासी विधायक हूँ। मेरा भी मांन सम्मान है।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस MLA के काफ़िले की गाड़ी पर हमला, मंत्री के क़रीबी सहित 3 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पूरा मामला जानिए