:छत्तीसगढ पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

रायपुर, 02 मार्च 2014

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के अनुसार श्री रतनलाल डांगी पुलिस अधीक्षक कोरबा को सेनानी चौंथी वाहिनी, छसबल, माना रायपुर, श्री अमरेश मिश्रा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा, श्री रामगोपाल गर्ग पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया को पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, श्री टी.आर. पैकरा पुलिस अधीक्षक जिला बालोद को सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव और श्री बी.एस. ध्रुव सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव को पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया पदस्थ किया गया है।