छत्तीसगढ़ में महिलायें और बच्चियां असुरक्षित: कांग्रेस

रायपुर/15 फरवरी 2014। जशपुर जिले में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक अनाचार की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुये कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने घटना की कड़ी निन्दा की है। भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार बच्चियां अनाचार का शिकार हो रही है। महिलायें और बच्चियां असुरक्षित है। प्रदेश मे महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का माहौल मुहैया करा पाने में भाजपा सरकार असफल हो गयी है। प्रदेश में हर दिन एक बलात्कार की घटना हो रही है। हर दूसरे दिन सामूहिक बलात्कार की घृणित घटना हो रही है। मासूम अबोध बच्चियों के साथ अनाचार की घटनायें हो जाती हैं सरकार और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर जशपुर बस्तर सरगुजा जैसे छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में स्थिति बदहाल है। महिलाओं के साथ अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं। अकेले जषपुर जिले से पिछले 5 वर्ष में हजारों लड़कियां लापता हो गयी। ये लड़कियां प्रदेष के बाहर शोषण का षिकार हो रही है। भाजपा सरकार को इनकी कोई चिंता ही नहीं है। मुख्यमंत्री रमनसिंह और गृहमंत्री रामसेवक पैकरा जवाब दें कि जषपुर सरगुजा और बस्तर छत्तीसगढ़ पुलिस के नक्षे में हैं या नहीं? कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल और छत्तीसगढ़ सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नवनिर्वाचित विधायक अनिला भेडि़या के जवाब में गृहमंत्री और पूरी सरकार बगलें कैसे झांकने लगें। रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर हो गयी है। माओवाद प्रभावित जिलो की संख्या 14 थे, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के बनते ही माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या 16 कैसे हो गयी? माओवाद के विषय पर भाजपा सरकार अनुत्तरित हो गयी है।

 

  • छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रेस-विज्ञप्ति के मुताबिक