आम आदमी पार्टी का रायपुर मे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन…

aap
aap

रायपुर

  • एक नयी आज़ादी का सपना फिर से दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के माध्यम से : राणा जय गोपाल सिंह जी
  • 11 लोकसभा लडने के लिए तैयार आप कार्यकर्ता

गुरुवार को आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनए महेश भवन ;राजकुमार कॉलेज के सामनेद्धए रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के कोने.कोने से आये करीब बारह सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

स्वतंत्रता सेनानीए राणा जय गोपाल सिंह जी (जिन्होंने राष्ट्रीय गौरव श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के साथ काम किया है),, ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन किया और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्एक नयी आज़ादी का सपना फिर से दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के माध्यम से और फिर से एक नयी आज़ादी की लड़ाई शुरू हो गई हैश्

आम आदमी पार्टी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री बालचंद कुशवाहा जी एवं श्री लक्ष्मण मस्तुरिया जी जिनका इस छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है का सम्मान किया गया।

संकेत ठाकुर  संदीप तिवारी एवं विश्वरंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आदर्शो एवं सिधान्तो से अवगत कराया। कार्यकर्ताओ को छत्तीसगढ़ की परिस्थिति से भी अवगत कराया गया कि किस तरह शराब माफिया प्रदेश पर राज कर रहा है। जिसकी जानकारी मृत्युंजय सिन्हा ने दी,,  नक्सलीयों के नाम पर कैसे आदिवासीयों को प्रताड़ित किया जा रहा है इस की दास्ताए पुलिस प्रताड़ना की शिकार सोनी सोरी ने सुनाई। प्रदेश में महिलाओं एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर नम्रदा यदु ने चर्चा की। किसानों की समस्याओं एवं आम आदमी पार्टी की किसानों के प्रति नीति पर रजनीश अवस्थी ने एवं भूमि अधिग्रहण पर गौतम बंदोपाध्याय ने जानकारी दी।

जिसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई,  छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह लोकसभा सीटो से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार है इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं की ओर से दी गयी। प्रदेश संगठन प्रभारी उमाप्रकाश ओझा ने अपने पंद्रह दिन के प्रदेश प्रवास का अनुभव सुनाया कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में किस तरह का जोश भरा है।

कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पहले लोकसभावार एवं तदोपरान्त विधानसभावार चुनाव अभियान हेतु समितियां बनाईं जाएगीं।

संकेत ठाकुर ने वर्तमान लोकसभा चुनाव को लड़ने और जीतने की पार्टी की रणनीति पर चर्चा की एवं कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन की घोषणा की।