शराबी पुत्र ने अपनी माँ की हत्या कर शव गड्ढे में गाड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद वो मां से किसी बात पर विवाद करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा और ईंट मारकर मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मां के शव को घर के पीछे गड्ढे में गाड़ दिया, लेकिन इसी बीच उसकी ये करतूत चचेरी बहन ने देख ली। मामला जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कोडामाई निवासी कृष्ण कुमार सिदार (25) शराब का आदि है। रविवार को भी वो शराब पीकर दोपहर करीब 3.30 बजे अपने घर पहुंचा था। इसके बाद वो अपनी मां पार्वती से ये कहकर विवाद करने लगे कि घर में रखा धान क्यों नहीं साफ की है। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने डंडा और ईंट उठाकर अपनी मां को ही पीटने लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई।

आरोपी ने शव को घर के पीछे बने खाद के गड्ढे में दबा दिया। इस बीच उसकी चेचेरी बहन गुलापी सब कुछ देख रही थी। इसके बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी गांव के लोगों को दी। फिर घटना की जानकारी डॉयल 112 और लैलूंगा थाने को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को निकाला गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी की चचेरी बहन ने ही इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। उधर, आरोपी से हिरासत में रखकर पूछताछ भी की जा रही थी। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लैलूंगा थाने में आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट का मामला दर्ज है।