Chhattisgarh: 2010 बैच के IPS सदानंद कुमार ने इस जिले में संभाली कमान



Raigarh News: रायगढ़ में जिले में नए एसपी सदानंद कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। 2010 के बैच छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस ऑफिसर सदानंद कुमार बिहार के रहने वाले हैं। उनकी पहली पदस्थापना बलौदा बाजार में SP के रूप में हुई थी।

IMG 20230131 WA0009

इसके बाद वे नक्सल ऑपरेशन सुकमा, बलरामपुर तथा पुलिस अकैडमी चंदखुरी में पदस्थ रहे। उन्होंने अपने सफल नेतृत्व में सभी जिलों में अपराध को नियंत्रण किया। इसके पहले भी कई जिलों में बेहतर कार्य कर चुके हैं।

IMG 20230131 WA0010

सदानंद कुमार इसके पहले अंबिकापुर, बलरामपुर, बालोद में भी एसपी रह चुके हैं। आज सदानंद कुमार ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का पदभार ग्रहण किया।