छत्तीसगढ़ युवा उत्सव में भाग लेने प्रतिभागी बीईओ कार्यालय में इस तिथि तक करा सकते हैं पंजीयन…

Yuva Utsav Ambikapur: छत्तीसगढ़ में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधि से जोड़ने और युवाओं के अंदर छिपे प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा उत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण विकासखंड स्तरीय, दूसरा जिला स्तरीय, तीसरा संभाग स्तरीय और चौथा राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

युवा उत्सव 2022 का पहला स्तर जो विकासखंड स्तरीय जो 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें जो प्रतिभागी शामिल होना चाहते हैं। इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। प्रतिभागी अपने-अपने जिला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। युवा उत्सव का आयोजन 2 आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया जाएगा। प्रतिभागी 18 विधाओं सहित 12 पारंपरिक एवं अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

इस प्रकार 18 विधाएं होंगे –

  • लोकनृत्य
  • लोकगीत
  • एकांकी नाटक (हिंदी, अंग्रेजी भाषा, छत्तीसगढ़ी)
  • शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी शैली)
  • शास्त्रीय गायन (कर्नाटक शैली)
  • सितार वादन (शास्त्रीय वादन)
  • बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन)
  • तबला वादन (शास्त्रीय वादन)
  • वीणा वादन (शास्त्रीय वादन)
  • मृदंगम वादन (शास्त्रीय वादन)
  • हारमोनियम वादन ( सुगम वादन)
  • गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत)
  • मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य)
  • ओड़ीसी(शास्त्रीय नृत्य)
  • भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य)
  • कत्थक (शास्त्रीय नृत्य)
  • कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य)
  • वक्तृत्व कला (शास्त्रीय नृत्य)

इन 18 विधाओं के साथ ही इस आयोजन पारंपरिक विधाओं को शामिल किया गया हैं। इसमें सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरीहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, रॉक बैण्ड, पारंपरिक वेशभूषा एवं फूड फेस्टिवल, चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती भी शामिल हैं।

युवा उत्सव का पूरा शेड्यूल देखिए-

  • विकासखंड युवा उत्सव का आयोजन 15 नवंबर 2022 तक
  • जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक
  • संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक
  • राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।