स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पिता की पुण्यतिथि पर.. उनकी स्मृति में खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने किया पौधारोपण

अम्बिकापुर. आज ग्राम कतकालो में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की स्मृति में पौधारोपण किया. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के पिता स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की आज पुण्यतिथि है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस अवसर सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव को श्रद्धांजलि देने तथा लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के लिये पौधारोपण किया.

कतकालो, जिला सरगुजा के मिनी स्टेडियम में हुए इस आयोजन में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासी मौजूद थे.