NSS ने चलाया पोषण आहार जागरूकता अभियान.. पोषण आहार के फायदे का दिया जानकारी..

अम्बिकापुर। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर के द्वारा 26 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में पोषण आहार के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण आहार क्या है इसके क्या फायदे हैं व अन्य जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक चंद्रदीप सोनी द्वारा बताया गया कि समय-समय पर मितानिन से संपर्क करते रहें जिसे शासन द्वारा जारी पोषण आहार से संबंधित जानकारी मिलते रहे।


प्राचार्य डॉ.आर.एन.खरे द्वारा आशीर्वचन दिए गए एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वी.के. द्विवेदी के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अनिमेष सोनी, प्रियम तिवारी, चंद्रदीप सोनी, विशालजीत प्रकाश एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।