कलेक्टर ने मनरेगा के तहत् तालाब निर्माण में फावड़ा चलाकर किया काम, श्रमिकों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर किया खुशी का इज़हार…

Manendragarh-Bharatpur-Chirmiri News: जिले के कलेक्टर पी.एस ध्रुव ने मनरेगा के श्रमिकोें( गोदिहारो) के साथ श्रम दान कर उनका उत्साहवर्धन किया। दरअसल, 19 मार्च को कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम चौघड़ा और बरकोला में बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर श्रमिकों ने खुशी का इजहार किया। कलेक्टर ने श्रमिकों के साथ फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। कलेक्टर ने इस मौके पर वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान, राशन वितरण, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी भी ली। गौरतलब हैं कि, ग्राम चौघड़ा में 16.50 लाख रूपए और बरकोला में 6.50 लाख की लागत से अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर कार्य स्थल में छाया की व्यवस्था पानी की व्यवस्था पानी की व्यवस्था उपचार एवं दवा की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्राम बरकोला में अमृत सरोवर तालाब मेढ़ की मिट्टी का कटाव रोकन के लिए 20 मीटर कांक्रीट वाल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर में जल भराव होने पर आस-पास भू-जल स्थल अच्छा रहेगा ग्राम के नागरिक आम निस्तारी के साथ-साथ सब्जी, फल की खेती के लिए पानी ले सकेंगे।