छत्तीसगढ़ : महिला ने की खुदकुशी, नदी पर बने पुल से लगाई छलांग, नहाने पहुंचे लोगों को मिला शव

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। पता चला है कि महिला ने जोक नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस को इस बात का पता तब चल पाया जब नदी में नहाने पहुंचे लोगों ने उसकी तैरती हुई लाश देखी थी। इस मामले में सांकरा पुलिस अब महिला के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

दरअसल, मंगलवार दोपहर को नदी में एक लाश मिली थी। उसके शरीर में रस्सी बंधी हुई थी। शरीर पर चोट के भी निशान थे। इसी वजह से पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही थी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है।

पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सलोनी दास (36) है। वो बागबहरा इलाके की रहने वाली है। किस कारण से उसने सुसाइड किया है। इस बात का पता नहीं चला सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं उसकी पति दीपक दास को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब इस मामले में महिला के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।