कलिंदर के आड़ में 2 करोड़ 10 लाख की मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार

Mahasamund..छत्तीसगढ़ पुलिस को बढ़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। पुलिस ने 2 करोड़ 18 लाख रुपए का मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करते हुए ट्रॅक के साथ दो आरोपी को हिरासत में लिया हैं। मामला सरायपाली थाना इलाका का हैं।

Screenshot 20230326 150841 WhatsAppBusiness

दरअसल, शनिवार को सरायपाली थाना को मुखबिर से मिली जानकारी कि, उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुए तरबूज से भरा हुआ एक लाल रंग का ट्रक में तरबूज के बीज छिपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा हैं। इस जानकारी पर सरायपाली थाना की टीम मुखबिर के निशानदेही पर संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोकवाया गया। ट्रक में सवार व्यक्तियों को ट्रक में क्या रखा गया हैं। इस संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज होना बताया। चेक करने के बाद पर टोल मटोल करने लगे। पुलिस की टीम द्वारा तरबूज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के बीच छुपाया हुआ 10 क्विंटल 50 किलो मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसका वैध कागज मांगने पर नहीं दिखाया गया। जिसका प्राइज 2 करोड़ 10 लाख रुपए हैं।

IMG 20230326 WA0022

पुलिस ने इनके कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा के साथ ट्रक जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 105/23 धारा 20(E) नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई हैं।

Screenshot 20230326 151247 WhatsAppBusiness

इस करवाई में थाना प्रभारी आसिफ वासनिक, उपनिरीक्षक उदयराम साहू, आरक्षक मदन सेठ, प्रकाश साहू, सरफुदीन अंसारी, राहुल वर्मा, विक्रम लहरे, राकेश सांडिल्य, उमेश्वर मरकाम, शिवशंकर राज, सैनिक संजीव यादव एवं स्टॉप थाना सरायपाली सक्रिय रहे।


आरोपियों का नाम –


1.पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश।

2. लीलाधार पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश।