नशे के हलात में ईंट भट्ठे पर सो रहे 5 लोगों की मौत, धुएं में दम घुटने से गई जान, एक की हालत गंभीर

Death Of Laborers Sleeping On Brick kiln: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि, ईट भट्ठे पर पांचों मजदूर शराब के नशे में सो रहे थे। सभी मजदूर भट्ठे के ताप में सुलझ गए और धुएं में दम घुटने से जान चली गई। वहीं एक मज़दूर को गंभीर हालत में बसना के सरकारी अस्पताल में इलाज़ भर्ती कराया गया हैं। घायल मजदूर की हालत नाजुक बताया जा रहा हैं। मामला बसना ब्लॉक ग्राम गढ़फुलझर का हैं।

image 2023 03 15T095130.870 1024x768 1

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईट भट्ठे में आग लगाने के बाद सभी मजदूर वहीं सोए गए। आग सुलगने और उसके धुएं से मजदूरों का दम घुटने लगा और मौत हो गई। सभी मृतक भट्ठे के काम करने वाले मजदूर गढ़फूलझर के निवासी का होना बताया जा रहे हैं. बसना पुलिस मामले की जांच कर रहा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की हैं।

बता दें कि, इससे पहले भी ईट-भट्ठे पर सो रहे मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी में भी 13 फरवरी 2023 को हादसा हुआ था। जहां ईंट-भट्ठे में आग लगाकर उसी के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी।