सरगुजा : भूमि अधिग्रहित कर मुआवजा देना भूल गया विभाग… सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे ग्रामीण.. अब आंदोलन की चेतावनी

अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से बिलासपुर जाने वाली एनएच-130 चौड़ीकरण के दौरान जिन लोगों का भूमि अधिग्रहित किया गया था। वे आज अपने ही भूमि के मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हो गए है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लोगों का कहना है कि सड़क बने कई साल बीत गए लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। वर्तमान में उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है।

दरअसल, मेण्ड्राकला, उदयपुर, भिट्ठीकला, सुन्दरपुर सांडवार के ग्रामवासियों कि भूमि राष्ट्रीय राज्यमार्ग 130 के निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। जिसमें कई लोगो का घर टूट चुका है। कई घर 4 से 5 फिट नीचे दब गये है जिसके एवज में ग्रामवासियों को मुआवजा राशि देने कि बात कि गई जो आज तक ग्रामवासियों को नहीं मिली है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी समय समय पर ग्रामवासियो द्वारा मुआवजा कि मांग अनुविभागिय अधिकारी एवं तहसीलदार के समक्ष लिखीत आवेदन प्रस्तुत कर किया गया। लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। मुआवजा में देर होने के कारण प्रभावित लोग आकोशीत है।

मुआवजे की मांग को लेकर सरगुज़ा कलेक्टोरेट पहुंचे लोगों ने बताया कि 10 दिन के भीतर यदि मुआवजा राशि का वितरण नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।