Sarkari Naukri: 12वीं/कंप्यूटर पास युवाओं के लिए कृषि विभाग में निकली भर्ती, इतने पद होगी, जानिए पूरा प्रक्रिया…

Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए कृषि विभाग में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका हैं। कोरिया जिले में छत्तीसगढ़ राज्य जल प्रबंधन एजेंसी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर के तहत् स्वीकृति पद संरचना अनुसार, WDC-PMKSY 2.0 योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में जिले में स्वीकृत परियोजना में माइक्रोवाटर शेड समिति स्तर पर “माइक्रोवाटर शेड सचिव” के पद पर वैकेंसी निकली हैं। उक्त पद के संविदा भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। योग्य एवं इच्छुक कैंडिडेट 20 मार्च शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग में निकली “माइक्रोवाटर शेड सचिव” के पद पर भर्ती की संख्या कुल 09 हैं। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास। इसके अलावा कंप्यूटर का डिप्लोमा होना अनिवार्य हैं। सैलरी 5000 रूपये प्रतिमाह होगा।

योग्य एवं इच्छुक कैंडिडेट दिए गए प्रारूप में आवेदन पत्र लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उपसंचालक कृषि, कृषि विभाग, जिला कोरिया के पते पर 20 मार्च शाम 5: 30 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती का नियम एवं शर्तें –

1.यह पद पूर्णता अस्थाई और संविदा नियुक्ति सामान्यत: 1 वर्ष के लिए होगी। उपरोक्त पदों पर होने वाला व्यय WDC-PMKSY योजना के प्रति पूर्ति योग्य होगा। इस भर्ती के नियम अनुसार, निर्धारित योजना समाप्त हो जाने पर भर्ती स्वयं समाप्त हो जावेगी। किसी भी परिस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन राज्य द्वारा इन पदों का व्यय भार वहन नहीं किया जाएगा।

2. कोरिया जिले में निकली भर्ती के लिए कैंडिडेट छत्तीसगढ़ का मूल/ स्थानीय निवासी होना चाहिए। जिसके लिए समक्ष अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न किया जावे।

3. कैंडिडेट को आवेदन भरने के लिए उनके पास किसी भी जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन का होना अनिवार्य हैं।

4. उक्त पदों की भर्ती के लिए कैंडीडेट्स के न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट एवं महिला कैंडिडेट को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

5. इस भर्ती के लिए आवेदक को संबंधित अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र अपने आवेदन पत्र में संलग्न करना अनिवार्य हैं।

6. छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के शासकीय/ अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

7. यह भर्ती संविदा नियुक्ति भर्ती नियम 2012 के अधीन में होगा।

8. प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा जांच कर रिक्त पदों की 3 गुना कैंडिडेट का मेरिट सूची तैयार किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

9. चयन के बाद किसी भी आवेदक द्वारा यदि कोई जानकारी असत्य दी जाती हैं। तो नियुक्ति विभाग द्वारा निरस्त कर दी जाएगी।

10. यदि आपका आवेदन अपूर्ण, अस्पष्ट, त्रुटि, गलत, गंदा हैं। तो उसे अमान्य कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदन पत्रों के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन –