‘मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे’ ‘मुस्लमानों ने हिंदुओं की चोटी काटी’ ‘जबरन उन्हें मुस्लिम बनाया’ भागवत भूषण नागेंद्र महराज का बड़ा बयान

कोरबा. भागवत भूषण नागेंद्र जी महाराज कटघोरा पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने हिन्दू सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। हिन्दू नववर्ष पर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा कोरबा में ऐतिहासिक शोभा यात्रा आयोजित है। जिसमें शामिल होने महराज पहुंचे हुए हैं। हिन्दू सनातन धर्म को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए भूषण जी ने कहा भारत राम कृष्ण का देश है, ऋषि मुनियों का देश है। सनातन संस्कृति का देश है तथा हिंदुओ का देश है। भारत को हमे अखंड भारत बनाना है, हिन्दू राष्ट्र बनाना है। भारत राम कृष्ण का देश है। यहां केवल हिन्दू ही थे मुस्लिम थे ही नहीं।

भारत में जब औरंगजेब व बाबर आये तो उन्होंने जबरजस्ती हिंदुओं की चोटी काट दी, जनेऊ छीन लिया। हिंदुओ को जबरन मुस्लिम बनाया गया। भारत में जितने मुस्लिम है उनके पूर्वज हिन्दू ही थे।