Big Breaking : अब छत्तीसगढ़ के इन 3 ज़िले में लगा लॉकडाउन… कलेक्टरों ने जारी किया आदेश..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अब तक लॉकडाउन का आदेश जारी हो गया है। प्रदेश में कोरोना के हाहाकार के बीच आज तीन जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। आज शनिवार को कोरबा, धमतरी के बाद रायगढ़ में भी लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ जिला 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कंप्लीट लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी और सिर्फ मेडिकल दवाओं के संचालन को ही इजाजत होगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक दूध वितरण की इजाजत होगी।

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट रहेगी। सभी शराब दुकान, खेल मैदान, स्टेडियम, पर्यटन स्थल, पार्क व धार्मिक- सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं बैंकों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। शादी में अब सिर्फ 20 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। पहले 50 लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी, लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गयी है। इस दौरान किसी भी तरह के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शादी समारोह का आयोजन सिर्फ घर में ही किया जा सकेगा।

• 12 अप्रैल से कोरबा पूर्ण लाकडाउन हो जाएगा। संपूर्ण कोरबा जिला 10 दिनों के लिए लाकडाउन होगा। हालांकि अन्य जिलों से आम लोगों को यहां थोड़ी राहत होगी। दूध, अखबार वितरण, सब्जी दुकानों को कुछ देर की छूट होगी। 

• धमतरी में रविवार (11 अप्रैल) को रात 12 बजे बजे से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा।

आदेश-

screenshot 2021 04 10 18 01 48 216735024328159805271
screenshot 2021 04 10 18 02 00 26139014790106010224
screenshot 2021 04 10 18 02 14 726889845799313645390