Korba News: मां ने दी अपनी जान की कुर्बानी, बचाई अपनी बेटी की जान, भीड़ गई जंगली सूअर से…

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मां की ममता अपने बच्चे के प्रति किस हद तक हो सकती हैं। इसका एक उदाहरण सामने आया हैं। जहां अपनी जान की परवाह ना करते हुए एक मां अपनी बेटी को रक्षा के लिए जंगली सूअर से लड़ गई। प्रत्यक्षदर्शी बच्ची की माने तो, करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच लड़ाई चला। इसके महिला और सुअर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला जिले के पसान थाना इलाके के ग्राम तेलियामार की हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका दुवशिया बाई अपनी 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काम करने गई हुई थी। काम करने के दौरान जंगली सुअर अचानक अपने राह से भटककर खेत के पास आ पहुंचा। और दोनों पर हमला बोल दिया। इस दौरान अपनी बेटी को बचाने के लिए दुवशिया बाई ने जान की बिना परवाह किए और सुअर की जान लेने के साथ ही खुद भी मौत के आगोश में समा गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग दोनों के द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही हैं।